
कभी जहर तो कभी बना सजावटी सामान... 'लाल' हुआ टमाटर आपकी थाली तक कैसे पहुंचा?
AajTak
टमाटर की उत्पत्ति कहां से हुई? इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन ऐसा माना जाता है कि लाखों साल पहले दक्षिण अमेरिका में आलू, तंबाकू और मिर्ची के साथ ही टमाटर की फसल उगी होगी. हफ्तेभर पहले 60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 से 150 रुपये में बिक रहा है.
हफ्तेभर पहले 60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 से 150 रुपये में बिक रहा है. दिल्ली में एक किलो टमाटर 80 से 100 रुपये में मिल रहा है. इंदौर की मंडियों में भी इसकी कीमत 110 रुपये पहुंच गई है. टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार का दावा है कि हफ्तेभर में इसके दाम कम हो जाएंगे.
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मौसम ने टमाटर की फसल को प्रभावित किया है, जिस वजह से इसकी कीमतें बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि हिमाचल के सोलन और सिरमौर से सप्लाई होगी तो दिल्ली में कीमतें कम हो जाएंगी. उन्होंने दावा किया कि 500 केंद्रों में कीमतों को ट्रैक किया जा रहा है और अगले सात से आठ दिनों में राहत मिल जाएगी.
बढ़ती कीमत का नतीजा ये हो रहा है कि कल तक अगर एक परिवार दिनभर में चार टमाटर खाता था तो अब वो दो ही खा रहा है. कई जगहों पर सलाद से टमाटर गायब ही हो गया है. लेकिन जो टमाटर आज इतना 'लाल' हो रहा है, उसे कभी 'जहर' बताया जाता था. अमीरों ने तो इसे खाना ही छोड़ दिया था. टमाटर सिर्फ गरीबों के लिए रह गया था.
कैसे पैदा हुआ ये लाल-लाल टमाटर?
टमाटर की उत्पत्ति कहां से हुई? इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन ऐसा माना जाता है कि लाखों साल पहले दक्षिण अमेरिका में आलू, तंबाकू और मिर्ची के साथ ही टमाटर की फसल उगी होगी.
500 ईसा पूर्व टमाटर की खेती शुरू हुई होगी. इसके बाद दक्षिण अमेरिका में खाने के तौर पर इसका इस्तेमाल होना शुरू हुआ होगा. दक्षिण अमेरिका में एज्टेक प्रजाति के लोगों ने इसकी खेती शुरू की थी. दक्षिण से ही ये टमाटर उत्तरी अमेरिका में पहुंचा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










