
कभी चर्चिल ने कहा था- आजाद कर भी दिए तो भारतीय नहीं चला सकेंगे देश, आज उसी ब्रिटेन का PM एक भारतवंशी बन रहा
AajTak
विंस्टन चर्चिल को भारतीयों की नेतृत्व क्षमता पर कभी भरोसा नहीं होता था. इसलिए वो कहा करते थे कि अगर भारत का नेतृत्व भारतीयों को सौंप दिया जाएगा तो इंडियन कभी इस देश को नहीं चला पाएंगे.
द्वितीय विश्व युद्ध के मुश्किल समय में ब्रिटेन को जीत दिलाने वाले तत्कालीन ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल को कई सर्वे-सर्वेक्षणों में दुनिया का सबसे महान राजनीतिज्ञ करार दिया जाता है. विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल, शातिर चालों और दृढ़ निश्चय से अंग्रेजों को जीत दिलाई. लेकिन भारत को लेकर विंस्टन चर्चिल की राय बेहद निचले दर्जे की थी.
विंस्टन चर्चिल का मानना था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है. और अगर भारत को स्वतंत्र भी कर दिया जाए तो भारत पर शासन नहीं कर पाएंगे और ये देश बिखर जाएगा. चर्चिल का कहना था कि आजादी के बाद से ही भारत की सत्ता दुष्टों, बदमाशों और लुटेरों के हाथों में चली जाएगी. लेकिन भारत की आजादी के 75 साल बाद इस देश ने न सिर्फ चर्चिल के पूर्वाग्रहों को ध्वस्त कर दिया बल्कि इसी भारतवंशी का एक संतान आज ब्रिटेन के सर्वोच्च ऑफिस पर आसीन होने जा रहा है. विंस्टन चर्चिल की अनर्गल भविष्यवाणियों के 75-80 सालों के बाद ऋषि सुनक द ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब ब्रिटिश संसद में भारत की आजादी पर चर्चा होती तो चर्चिल बिना किसी संकोच के अपनी राय रखते, "मैं ब्रिटेन का प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बना हूं कि भारत को स्वाधीनता देकर ब्रिटिश साम्राज्य का दिवाला निकाल दूं, भारत सदियों से ब्रिटेन का गुलाम रहा है, इसके निवासियों को आजादी के सपने देखने का कोई अधिकार नहीं है, ब्रिटिश साम्राज्य इतना शक्तिविहीन नहीं हो गया है कि वह भूखे, नंगे, भारतवासियों को कुचल न सके." चर्चिल कहा करते थे कि भारतीयों की भाषा मीठी तो होगी लेकिन दिल बेवकूफियों से भरा होगा. वे सत्ता के लिए एक दूसरे से लड़ेंगे और इन राजनीतिक लड़ाइयों में भारत पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
आज 75 साल बाद इतिहास फुल सर्किल पर आ गया है. 1980 में ब्रिटेन में जन्मे एक भारतवंशी ऋषि सुनक मात्र 42 साल की उम्र में उस देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जिस देश के नागरिकों ने भारत पर 200 साल राज किया. ऋषि सुनक की कहानी ये बताती है कि अगर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा हो, मौका मिले तो चर्चिल की धारणा के विपरित भारतीय प्रतिभा अपना सर्वश्रेष्ठ देने में पीछे नहीं हटती है.
आज भारतीय मूल के लोग ब्रिटेन की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं. अंग्रेजों के शासन के दौरान जितने अंग्रेज भारत में रहे उसका 10 गुना भारतीय आज ब्रिटेन में रहते हैं. अंग्रेजों द्वारा 1941 में की गई जनगणना के मुताबिक उस वक्त भारत में 1.44 लाख के करीब ब्रिटिश रहते थे. आज ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की जनसंख्या 16 लाख से ज्यादा है. निश्चित रूप से भारतीयों ने न सिर्फ ब्रिटेन के परिवेश में खुद का ढाला है बल्कि वे वहां की राजनीति, अर्थव्यवस्था और बिजनेस में अग्रणी बने हुए हैं.
बता दें कि ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था. ब्रिटेन से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैश के साथ काम किया और बाद में हेज फंड फर्म्स में पार्टनर बन गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










