
कभी कोरोना, कभी हार्ट अटैक तो कभी जहर... अब तक 5 बार उड़ी दाऊद इब्राहिम की मौत की अफवाह
AajTak
बीते 20 सालों में दाऊद इब्राहिम के 5 बार मारे जाने की अफवाह सामने आई है. आखिरी बार 2020 में दाऊद के मरने की अफवाह सामने आई थी. इससे पहले आखिरी बार 2020 में दाऊद के मरने की अफवाह उड़ी थी.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहों का ऐसा बाजार गर्म हुआ कि सोशल मीडिया पर हर तरफ दाऊद को जहर दिए जाने की खबर वायरल होती रही. दाऊद को जहर दिए जाने के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच विश्वसनीय खुफिया सूत्रों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है. लेकिन दाऊद के मरने की अफवाह पहली बार सामने नहीं आई हैं.
बीते 20 सालों में दाऊद इब्राहिम के 5 बार मारे जाने की अफवाह सामने आई है. आखिरी बार 2020 में दाऊद के मरने की अफवाह सामने आई थी. इससे पहले आखिरी बार 2020 में दाऊद के मरने की अफवाह उड़ी थी.
कब-कब उड़ी दाऊद की मौत की अफवाह
दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर में से एक दाऊद इब्राहिम हमेशा से चर्चा में रहा है. इसके साथ ही चर्चा में रही है उसकी मौत की अफवाहें भी. पहली बार साल 2016 में दाऊद की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. कहा जा रहा था कि दाऊद के पैरों में गैंगरीन हो गया है और डॉक्टरों ने उसके दोनों पैर काट दिए हैं. लेकिन बाद में ये खबर झूठी साबित हुई थी.
इसके बाद 2017 में ऐसी खबर सामने आई थी कि दाऊद को हार्ट अटैक आया है. कुछ रिपोर्ट्स में दाऊद को ब्रेन ट्यूमर होने की बात भी कही गई थी, जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ने का हवाला दिया जा रहा था. लेकिन ये खबरें भी अफवाह साबित हुई. खुद दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील ने इन खबरों का खंडन किया था.
इसके बाद 2018 में दावा किया गया था कि दाऊद कोमा में चला गया है. लेकिन तब भी उसके मारे जाने की खबर झूठी निकली थी. इसके बाद 2020 में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दाऊद और उसकी पत्नी को कोरोना हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में दाऊद के कोरोना से मौत की भी बात कही गई. लेकिन ये खबर भी गलत साबित हुई. हालांकि, कोरोना से दाऊद के भतीजे सिराज कास्कर की जरूर मौत हो गई थी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








