
कभी अंग्रेजी सुन भड़के, कभी मंत्री की पकड़ ली गर्दन... अपने अंदाज से कब कब विवादों में घिरे नीतीश कुमार
AajTak
नीतीश कुमार विधानसभा में बुधवार को बिहार में महिलाओं की शिक्षा और सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बात रख रहे थे. तभी नीतीश ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हैरान रह गए. बीजेपी ने तो नीतीश को अश्लील नेता तक बता दिया. हालांकि विवाद बढ़ने पर नीतीश ने कहा कि वे अपना बयान वापस लेते हैं और कोई आहत हुआ है, तो माफी मांगते हैं.
सुशासन बाबू कहे जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में ऐसा बयान दिया, जिससे पूरे देश में घमासान मच गया. पति-पत्नी को लेकर दिए इस बयान को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रही है. बीजेपी नेताओं ने यहां तक कह दिया कि नीतीश को इलाज की जरुरत है. विवाद बढ़ने पर नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि कहा कि वे खुद अपने बयान से शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा कि इस बयान से कोई आहत हुआ हो, तो माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस लेता हूं. सुलझे हुए नेता की छवि रखने वाले नीतीश के इस बयान से हर कोई हैरान रह गया. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब नीतीश ने अपने अंदाज के चलते विवादों में आए. इससे पहले अंग्रेजी में सवाल पूछने पर वे एक पत्रकार पर भड़क गए थे. इतना ही नहीं एक कार्यक्रम में शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने पर उन्होंने राजद कोटे से महागठबंधन सरकार में मंत्री को भी मंच पर ही फटकार लगा दी थी.
नीतीश के बयान पर मचा बवाल
नीतीश कुमार विधानसभा में बुधवार को बिहार में महिलाओं की शिक्षा और सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बात रख रहे थे. तभी नीतीश ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हैरान रह गए. यहां तक कि उनके पीछे बैठी एक महिला विधायक ने भी अपना मुंह छिपा लिया. बिहार बीजेपी ने ट्वीट कर नीतीश को 'अश्लील नेता' तक कह दिया. विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इस पर सफाई दी. वहीं, बुधवार को जब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बवाल हुआ, तो नीतीश ने अपना बयान वापस लेने की बात कहते हुए माफी मांगी.
जब नीतीश ने अपने अंदाज से सबको चौंकाया
नीतीश कुमार के हाल की के कुछ बयानों को देखें कई बार आपा खोते देखे गए. हाल ही में नीतीश ने मंच से शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने पर महागठबंधन सरकार में राजस्व मंत्री आलोक मेहता को फटकार लगाई थी. नीतीश ने कहा था, अपना और पार्टी का क्रेडिट लेने में मत लगे रहिए. ये कहिए कि ये राज्य सरकार ने नियुक्ति की है. नीतीश ने कहा कि हम किसी काम व्यक्तिगत क्रेडिट नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा, मेरे काम की चर्चा नहीं होती है. अगर केंद्र सरकार 50 हजार भी नौकरी देती है, तो उसकी खूब चर्चा होती है.
अंग्रेजी में सवाल पूछने पर भड़के नीतीश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










