कब से बदल सकेंगे दो हजार के नोट, 30 सितंबर के बाद क्या होगा... 10 बड़े सवालों के जवाब
AajTak
आरबीआई ने 2 हजार रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया है. अभी देश में कुल 31 लाख 33 हजार करोड़ रुपये की करेंसी सर्कुलेशन में हैं, जिसमें से देश में अभी दो हजार के नोट की कुल 3 लाख 13 हजार करोड़ रुपये की करेंसी चलन में है. अगर आपके पास भी 2 हजार के नोट हैं तो परेशान नहीं होना है. आप यहां हर सवाल का जवाब पहले जान लीजिए.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2 हजार रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया है. शुक्रवार देर शाम इसकी घोषणा हुई. आरबीआई ने कहा कि 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत ये फैसला लिया गया है. घोषणा के बाद से ही देशभर में हलचल का माहौल है. लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे. कोई इसे नोटबंदी बताने लगा तो कोई करप्शन के खिलाफ सरकार का एक और बड़ा एक्शन. हालांकि, आरबीआई ने ये स्पष्ट कर दिया कि 2000 रुपये वैध रहेंगे और देश के लोग 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जाकर बदलवा सकते हैं या जमा कर सकते हैं.
दरअसल, अभी देश में कुल 31 लाख 33 हजार करोड़ रुपये की करेंसी सर्कुलेशन में हैं, जिसमें से देश में अभी दो हजार के नोट की कुल 3 लाख 13 हजार करोड़ रुपये की करेंसी चलन में है. 2018 के बाद से ही आरबीआई ने 2000 के नोट छापने बंद कर दिए थे. आरबीआई के नए आदेश के मुताबिक अब कुल चलन में मौजूद करेंसी का दस फीसदी हिस्सा अगले चार महीने में वापस बैंक से बदलना होगा या उसे जमा कराना होगा.
यह भी पढ़ें: फिर नोटबंदी! 2 हजार का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक बैंक में जमा करा सकेंगे
नाम: 2000 रुपये रंग: गुलाबी जन्म: नवंबर, 2016जन्म का संयोग: 500 और 1000 रुपये का नोट बंद करके आया उम्र: 6 साल छह महीने रही शर्तों के साथ वापसी: मई 2023
बता दें कि नवंबर 2016 में दो हजार रुपये का नोट जब आया, तब भारत के लिए ऐतिहासिक खबर थी. वो दौर भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी की दस्तक का था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान कर दिया था. दो हजार रुपये का अंत भी अब करप्शन के खिलाफ दस्तक देते हुए किया जा रहा है. यूं तो संभव है कि आपने भी बहुत दिनों से एटीएम से दो हजार रुपये का नोट निकलते ही ना देखा हो. ना ही आपके पास दो हजार का नोट हो. लेकिन अगर है भी तो परेशान नहीं होना है. आप यहां पहले हर सवाल का जवाब पहले जान लीजिए.
यह भी पढ़ें: पहले 500, 1000 और अब 2 हजार के नोट बैन... जानें 8 नवंबर से कितनी अलग है इस बार की 'नोटबंदी'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










