
'कबाली' मूवी का प्रोड्यूसर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 90 पाउच कोकीन और दो लाख से ज्यादा कैश बरामद
AajTak
तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने 'कबाली' मूवी के प्रोड्यूसर को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. उनके पास से 90 पाउच कोकीन, दो लाख से ज्यादा कैश और एक मर्सिडीज गाड़ी बरामद हुई है.
तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने ड्रग पेडलिंग के आरोप में 'कबाली' मूवी के प्रोड्यूसर केपी चौधरी को गिरफ्तार किया है. बीते 13 जून को चौधरी किस्मतपुर एक्स रोड के पास ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे. उनके पास से 90 पाउच में 82.75 ग्राम कोकीन ड्रग और दो लाख से ज्यादा कैश बरामद किया गया है. इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
साइबराबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी खम्मम जिले के बोनाकल मंडल के रहने वाले हैं. उन्होंने अपना बी.टेक मैकेनिकल पूरा किया और बाद में महाराष्ट्र के पुणे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर के रूप में काम किया.
2016 में फिल्म इंडस्ट्री में आए
साल 2016 में चौधरी ने नौकरी छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री में आ गए. फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने तेलुगू फिल्म कबाली बनाई. केपी ने दो तेलुगु (सरदार गब्बर सिंह, सीताम्मा वक्तीलो सिरिमल चेट्टू) और एक तमिल (कनीतन) फिल्म बना चुके हैं. हालांकि इन फिल्मों में उन्हें अधिक मुनाफा नहीं मिला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










