
कबायली आक्रमण से लेकर पहलगाम हमले तक... जानें 78 सालों में कश्मीर को मिले कितने जख्म
AajTak
जम्मू कश्मीर में 78 साल पहले एक कबायली हमला हुआ था, जो एक साल दो महीने, एक हफ्ता और तीन दिन बाद खत्म हुआ. इस हमले ने कश्मीर की सूरत बदल कर रख दी थी. इसी हमले ने जमीन की जन्नत को जहन्नम बनने की बुनियाद रखी.
The Kashmir War History: करीब आठ दशकों से पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने की खातिर भारत को लहूलुहान करता रहा है. खासकर कश्मीर को. पाकिस्तान की इसी नापाक करतूत की वजह से कभी सरहद पर सुकून नहीं रहा. अब उसी पाकिस्तान ने सबसे ताजा जख्म पहलगाम की सूरत में दिया है. वही पहलगाम जो कश्मीर में है और वही कश्मीर जो हमेशा पाकिस्तान की आंखों में खटकता रहा है. चलिए जानते हैं कश्मीर के जख्मों की पूरी कहानी.
जम्मू कश्मीर में 78 साल पहले एक कबायली हमला हुआ था, जो एक साल दो महीने, एक हफ्ता और तीन दिन बाद खत्म हुआ. इस हमले ने कश्मीर की सूरत बदल कर रख दी थी. इसी हमले ने जमीन की जन्नत को जहन्नम बनने की बुनियाद रखी. और उसी हमले ने पहली बार मुजाहिदीन को पैदा किया, जिसने कश्मीर की एक नई कहानी लिख डाली.
करीब 700 साल पहले जिस गुलिस्तान को शम्सुद्दीन शाह मीर ने सींचा था, उनके बाद तमाम नवाबों और राजाओं ने जिसको सजाया-संवारा, जिसकी आस्तानों और फिजाओं में चिनार और गुलदार की खुशबू तैरती थी, जिसे आगे चलकर जमीन के जन्नत का खिताब मिला- वही कश्मीर. उसी कश्मीर में आज से ठीक 70 साल पहले एक राजा की नादानी और एक हुक्मरान की मनमानी ने फिजाओं में बारूद का ऐसा ज़हर घोला, जिसका गंध आज भी कश्मीर में महसूस किया जा सकता है.
'मेरा मुल्क... तेरा मुल्क... मेरा मज़हब... तेरा मज़हब... मेरी ज़मीन तेरी ज़मीन... मेरे लोग तेरे लोग.' इस गैर इंसानी ज़िद ने पहले तो एक हंसते-खिलखिलाते मुल्क के दो टुकड़े कर दिए. लाखों लोगों को मज़हब के नाम पर मार डाला गया और फिर उस जन्नत को भी जहन्नम बना दिया गया, जिसके राजा ने बड़ी उम्मीदों के साथ अंग्रेजों से अपनी रियासत को हिंदू-मुस्लिम की सियासत से दूर रखने की गुजारिश की थी. मगर उनकी रियासत की सरहदों के नज़दीक बैठे मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बनाने वाले कायदे आज़म मोहम्मद अली जिन्नाह कश्मीर की इस आज़ादी के लिए तैयार नहीं थे.
उनकी दलील थी कि जिस तरह गुजरात के जूनागढ़ में हिंदू आबादी के आधार पर उसे भारत में मिलाया गया, उसी तरह कश्मीर में मुस्लिम आबादी के हिसाब से उस पर पाकिस्तान का हक है. अपनी इसी ज़िद को मनवाने के लिए जिन्नाह ने कश्मीर के महाराजा हरि सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और कश्मीर को जाने वाली तमाम ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई बंद कर दी. पाकिस्तान अब कश्मीर को अपने साथ मिलाने के लिए ताक़त का इस्तेमाल करने लगा. मगर महाराजा हरि सिंह अब भी अपने फैसले पर कायम थे- आज़ाद कश्मीर
22 अक्टूबर 1947 आज़ादी मिलने के महज 9 हफ्ते बाद, जिन्नाह के इशारे पर पाकिस्तान की तरफ से हज़ारों कबायली कश्मीर में घुस आए. उन्होंने लूटपाट, हत्या, बलात्कार और तबाही मचाई. उनके हाथों में बंदूकें, मशीन गनें और मोर्टार थे. उन्हें मुजाहिदीन का खिताब दिया गया था. इन आतंकियों ने मुज़फ्फराबाद और डोमेल जैसे शहरों पर कब्ज़ा कर लिया और श्रीनगर के करीब उरी तक पहुंच गए.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







