
कपूर फैमिली पर बना शो, सामने आई रिलीज डेट, पोस्टर से गायब दिखीं आलिया भट्ट
AajTak
बॉलीवुड पर राज करने वाली कपूर फैमिली की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का नया पोस्टर नेटफ्लिक्स ने जारी किया है. इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर खानदान को करीब से जानने का मौका मिलेगा.
हिंदी सिनेमा के सबसे फिल्मी परिवार में से एक कपूर खानदान अपनी लाइफ और रिश्तों के जुड़ी कुछ यादों को पर्दे पर सभी के सामने लाने वाला है. नेटफ्लिक्स ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का पोस्टर जारी कर दिया है, जो 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है. इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर खानदान की झलक दिखाई देगी.
बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री में राज कपूर से लेकर आज की नई पीढ़ी रणबीर कपूर तक की कहानी दिखाई जाएगी. जो अभी तक लोगों के सामने नहीं आई हैं. नेटफ्लिक्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है… और आप सब आमंत्रित हैं.'कौन-कौन दिखाई देगा? नेटफ्लिक्स की इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर खानदान के कई सदस्य एक साथ एक ही छत के नीचे दिखाई देंगे. जिसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, आदर जैन, अर्मान जैन, जहान कपूर और नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा जैसे नाम शामिल हैं. वहीं पुरानी पीढ़ी से रणधीर कपूर, बबीता कपूर और नीतू कपूर भी दिखाई देंगे. वहीं इस डॉक्यूमेंट्री में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे, जिनमें सैफ अली खान, भरत साहनी, मनोज जैन, निताशा नंदा, कुणाल कपूर, शायरा कपूर, नीला कपूर, जतिन पृथ्वीराज कपूर, कंचन देसाई, नमिता कपूर और पूजा देसाई के नाम शामिल हैं.
आलिया भट्ट नहीं आएंगी नजर? हालांकि खास बात ये है कि इस नेटफ्लिक्स के जारी किए गए पोस्ट में रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर नहीं आ रही हैं और ना ही उनके डॉक्यूमेंट्री में होने की कोई खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर कपूर यूजर आलिया भट्ट को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'अगर नीतू कपूर हैं तो क्या आलिया भट्ट भी नहीं होनी चाहिए?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आलिया भट्ट को यहां होना चाहिए, अब वह 'कपूर' हैं.
राज कपूर की जन्म शाताब्दी बता दें कि बीते साल राज कपूर की 100वीं जन्म शताब्दी 14 दिसंबर, 2024 को मनाई गई थी. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कपूर परिवार ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए और उनकी फिल्मों का खास प्रदर्शन किया गया था. अब इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए कपूर खानदान एक बार फिर एक साथ दर्शकों के दिलों तक पहुंचने वाला है- इस बार कैमरे के सामने, एक ही टेबल पर बैठकर, अपने किस्से शेयर करेंगे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










