
कपिल मिश्रा को BJP ने करावल नगर में ही क्यों उतारा, वो भी मौजूदा विधायक का टिकट काटकर?
AajTak
कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिये जाने का विरोध करने वाले मोहन सिंह बिष्ट को BJP ने मुस्तफाबाद भेज दिया है - क्या उनको सबक सिखाने के लिए ऐसा किया गया है?
कपिल मिश्रा दिल्ली के ऐसे फायरब्रांड नेता बन गये हैं, जो बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे वाली राजनीति में बड़े आराम से फिट हो गये हैं. जब वो आम आदमी पार्टी में हुआ करते थे, तो उनका तेवर एंटी-बीजेपी पॉलिटिक्स के हिसाब से चल रहा था.
बीजेपी में कपिल मिश्रा को भाव भी इसलिए ही मिलता है, क्योंकि जिस तरह वो पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर होते थे, आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उससे कहीं ज्यादा आक्रामक नजर आते हैं.
कपिल मिश्रा को जब बीजेपी ने उनके पुराने इलाके करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया तो बवाल शुरू हो गया - मौजूदा बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने विरोध में तूफान मचा दिया था. अब वो मान गये हैं - डैमेज कंट्रोल करते हुए बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को अब मुस्तफाबाद से उम्मीवार बनाया है, जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2020 के दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे रखा है.
कपिल मिश्रा को टिकट दिये जाने से नाराजगी
कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बताने वाली बीजेपी की लिस्ट आते ही, मोहन सिंह बिष्ट खुलेआम बगावत पर उतर आये, और इस बीजेपी की बड़ी गलती करार दिया. बिष्ट ने कपिल मिश्रा को भी ‘ऐरा गैरा…’ बताया और बीजेपी को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे डाली.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मोहन सिंह बिष्ट का कहना था, भारतीय जनता पार्टी सोचती है… किसी को भी मैदान में उतारेंगे… और वो जीत जाएगा… ये बड़ी गलती है… केवल समय ही बताएगा… मैं किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा… मैं 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










