
कनाडा स्कूल शूटिंग: नौ लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर और घटना के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?
BBC
अधिकारियों के मुताबिक़ उन्हें संदिग्ध हमलावर की पहचान पता है लेकिन अब तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके अलावा पास के एक घर से दो और शव बरामद किए गए हैं.
पश्चिमी कनाडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की एक घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं.
घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज नाम के शहर में हुई.
घटना के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपनी प्रस्तावित जर्मनी यात्रा रद्द कर दी है.
पुलिस के मुताबिक़ एक स्थानीय सेकेंडरी स्कूल में छह लोगों के शव मिले, जबकि सातवें व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई. संदिग्ध हमलावर का शव भी स्कूल परिसर में मिला.
इसके अलावा पास के एक घर से दो और शव बरामद किए गए.
हमले के दौरान जारी किए गए अलर्ट में संदिग्ध को 'भूरे बालों वाली एक महिला' बताया गया था.
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उन्हें संदिग्ध हमलावर की पहचान पता है, लेकिन फिलहाल उसका नाम या लिंग सार्वजनिक नहीं किया गया है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












