
कनाडा से अपने उच्चायुक्त वापस बुलाएगा भारत, झूठे आरोपों के बाद सरकार का कड़ा कदम
AajTak
हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडा के हालिया कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज ही कनाडाई डिप्लोमेट्स को तलब किया था. इस मीटिंग के बाद भारत ने कनाडा से अपने डिप्लोमेट्स वापस बुलाने का फैसला किया है.
हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडा के हालिया कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज ही कनाडाई डिप्लोमेट्स को तलब किया था. इस मीटिंग के बाद भारत ने कनाडा से अपने डिप्लोमेट्स वापस बुलाने का फैसला किया है. ट्रूडो शासन ने अपनी हालिया जांच में भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में लिंक किया था, जिसपर भारत ने सख्ती बरती है.
बीते साल पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बिना सबूत के निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे, और दावा किया था कि भारत ने ही निज्जर को मरवाया है. भारत लगातार इसके सबूत मांग रहा है लेकिन ट्रूडो शासन ने अब तक कोई सबूत पेश नहीं किए हैं.
इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार शाम को कनाडाई कार्यवाहक डिप्लोमेट को तलब किया और उन्हें सूचित किया कि भारतीय हाई कमिश्नर और अन्य डिप्लोमेट्स के खिलाफ बिना किसी सबूत के आरोप लगाया जाना अस्वीकार्य है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि इस तरह के आरोपों की वजह से उग्रवाद और हिंसा का माहौल पैदा हो गया है, जिससे हमारे डिप्लोमेट्स की सुरक्षा खतरे में है.
भारतीय सरकार के एक बयान में कहा गया, "हमें मौजूदा कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई विश्वास नहीं है कि वे हमारे डिप्लोमेट्स की सुरक्षा करेंगे. इसलिए, भारत सरकार ने हाई कमिश्नर और अन्य डिप्लोमेट्स और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










