
कनाडा में रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम
AajTak
इंग्लैंड के Surrey में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 1985 के एयर इंडिया बम धमाकों में उनका नाम सामने आया था. लेकिन बाद में 2005 में उन्हें उस मामले में बरी कर दिया गया.
कनाडा के Surrey में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 1985 के एयर इंडिया बम धमाकों में उनका नाम सामने आया था. लेकिन बाद में 2005 में उन्हें उस मामले में बरी कर दिया गया.
घटना की बात करें तो शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे गोलियां चलने की आवाज आई थी. तब एक गोली रिपुदमन सिंह मलिक को भी लगी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कुछ पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें होश में लाने की कोशिश की थी, लेकिन गोलियां इतने पास से मारी गईं, कि रिपुदमन का बचना नाममुकिन रहा.
1985 एयर इंडिया बम धमाका अब रिपुदमन को क्यों मारा गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है और जांच एजेंसिया मामले की जांच में जुट गई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि रिपुदमन सिंह मलिक हमेशा से ही विवादों में रही है. उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद तो 1985 का एयर इंडिया बम धमाका ही रहा. उस हमले में 331 यात्रियों की जान चली गई थी. वो विमान कनाडा से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. लेकिन आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में ब्लास्ट हुआ और मौके पर ही 331 यात्रियों की जान चली गई.
20 साल बाद कोर्ट ने किया बरी वो एक आतंकी घटना थी और कई लोगों के नाम सामने आए थे. उन्हीं में से एक नाम था रिपुदमन सिंह मलिक जिन्हें खालिस्तानी से लेकर कई दूसरे नामों से संबोधित किया गया. कई सालों तक उन पर खालिस्तानी होने के आरोप लगते रहे. लेकिन फिर उस घटना के 20 साल बाद कोर्ट ने उन्हें और उनके साथियों को बरी कर दिया और उन्हें निर्दोष पाया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके वैसे कुछ दिन पहले रिपुदमन सिंह मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी. उनकी तरफ से पीएम मोदी को एक पत्र लिखा गया था जिसमें उन्होंने सरकार के सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों की दिल खोलकर तारीफ की थी. वहीं क्योंकि सरकार ने 26 दिसंबर वीर बाल दिवस घोषित कर दिया था, ऐसे में इस कदम की भी रिपुदमन सिंह मलिक ने तारीफ की थी.
लेकिन अब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्योंकि कनाडा में एक और सिख की हत्या हुई है, ऐसे में विवाद बड़ा बन गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










