
कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या, हिरासत में लिया गया संदिग्ध हमलावर
AajTak
कनाडा में सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. ओटावा में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. हालांकि, दूतावास का दावा है कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. कनाडा में भारतीय दूतावास ने एक्स पर घटना की पुष्टि की है.
कनाडा में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. ये घटना ओटावा के पास रॉकलैंड इलाके की है. स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है. भारतीय दूतावास ने कहा, हम पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं. अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है.
कनाडा में भारतीय दूतावास ने एक्स पर घटना की पुष्टि की और कहा, ओटावा के पास रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं. पुलिस ने कहा है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. हम शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे. स्थानीय कम्युनिटी संगठन के जरिए परिवार के निकट संपर्क में हैं.
मौत के कारण का खुलासा नहीं
सीबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्लेरेंस-रॉकलैंड में एक व्यक्ति मृत पाया गया है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है या यह भी साफ नहीं किया है कि ये हत्या किस वजह से हुई है.
घटना के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
सीबीसी न्यूज के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने रॉकलैंड निवासियों को क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने की चेतावनी दी है. शुरुआती तौर पर भारतीय नागरिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी नहीं बताया गया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर कोई आरोप लगाया जाएगा या नहीं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









