
कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, एकजुट हुए हिंदू और सिख
AajTak
खालिस्तानियों द्वारा हमला किए जाने के बादहिंदू सभा मंदिर के बाहर हजारों भारतीय-कनाडाई लोगों ने एकजुटता के साथ मार्च किया. उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) द्वारा आयोजित इस मार्च का उद्देश्य खालिस्तानियों द्वारा की गई अनुचित हिंसा के सामने एकता और लचीलापन दिखाना था.
कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में भक्तों पर खालिस्तानी भीड़ द्वारा किए गए हिंसक हमले के बाद हजारों भारतीय मूल के लोग सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए. इसके बाद सड़कों पर जाम लग गया. दरअसल, खालिस्तानियों द्वारा हमला किए जाने के बादहिंदू सभा मंदिर के बाहर हजारों भारतीय-कनाडाई लोगों ने एकजुटता के साथ मार्च किया. उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) द्वारा आयोजित इस मार्च का उद्देश्य खालिस्तानियों द्वारा की गई अनुचित हिंसा के सामने एकता और लचीलापन दिखाना था.
कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने इंडिया टुडे टीवी से कहा, "यह हिंदू समुदाय के लिए एक तरह की जागृति है. वे कभी भी हजारों की संख्या में इस तरह विरोध प्रदर्शन नहीं करते. खालिस्तानियों ने एक सीमा लांघी और हिंदुओं को संगठित होने और लामबंद होने की जरूरत महसूस हुई."
बोर्डमैन ने पुष्टि की कि यह खालिस्तानियों के खिलाफ सभी समुदायों का एक साथ आना था. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं हिंदू सभा मंदिर में था, जहां हजारों हिंदू, सिख, यहूदी, ईसाई और ईरानी अपने मंदिर पर खालिस्तानी हमले और पील पुलिस की विफलता के बाद समुदाय के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए आए थे."
कैलगरी स्थित पत्रकार मोचा बेजिरगन ने बताया कि खालिस्तानी हमले और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ गया और ब्रैम्पटन में सड़क जाम और वाहनों में तोड़फोड़ के साथ अनियंत्रित हो गया. विरोध प्रदर्शन में हिंदू और सिख दोनों शामिल थे, जिसमें हमले को ठीक से न संभालने और हिंदू समुदाय की रक्षा करने में विफल रहने के लिए पील पुलिस की आलोचना करते हुए नारे भी लगाए गए, और उनके कार्यों को पक्षपाती कहा गया.
प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर में हिंदुओं पर हमला करने वालों में सिख नहीं बल्कि खालिस्तानी लोग शामिल थे.
कनाडा के रिबेल न्यूज से भारतीय मूल के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सिख हमारे भाई हैं. खालिस्तानी सिख नहीं हैं. मेरे सिख दोस्त और भाई हैं और वे इसमें [हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत] शामिल नहीं हैं. मैं चाहता हूं कि कनाडा के लोग यह जानें."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









