
कनाडा के पीएम ट्रूडो का जहाज खराब, ठीक होने तक भारत में ही रुकेंगे!
AajTak
जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो ने रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इसके बाद वह जब कनाडा के लिए रवाना होने लगे तो उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से उन्हें अभी भारत में ही रूकना पड़ेगा.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने रविवार को दिल्ली से उड़ान भरने की कोशिश की और इसी दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आया कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि इंजीनियरिंग टीम विमान की इस तकनीकी समस्या को ठीक नहीं कर लेती है.
पीएम मोदी के साथ की थी द्विपक्षीय बैठक
इससे पहले रविवार शाम को ही ट्रूडो ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी.जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जस्टिन ट्रूडो 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे.रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक में कनाडा में खालिस्तानी उग्रवाद का मुद्दा प्रमुख विषयों में से एक था.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं. उन्होंने कनाडा में उग्रवादी तत्वों की जारी भारत-विरोधी गतिविधियों के बारे में हमारी कड़ी चिंताओं से अवगत कराया. ये तत्व अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं, भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं.
ट्रुडो का बयान
बैठक के बाद एक प्रेस ब्रीफिंग में ट्रूडो ने कहा, 'हम हिंसा को रोकने और नफरत का विरोध करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा.ट्रूडो ने जलवायु परिवर्तन और नागरिकों के लिए विकास और समृद्धि के मुद्दों पर भारत को "कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार" भी कहा. कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमेशा बहुत काम करना होता है और हम इसे करना जारी रखेंगे.'

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








