
कनाडा के पब में गोलीबारी, ब्लैक मास्क पहनकर आया था हमलावर, 12 लोग घायल
AajTak
टोरंटो पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 'काले रंग का बालाक्लावा (मास्क) पहने हुए था' और उसे 'एक सिल्वर कलर की कार में भागते हुए' देखा गया और वह अभी भी फरार है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.39 बजे टोरंटो के स्कारबोरो के एक पब में गोलीबारी की सूचना मिली थी.
कनाडा से गोलीबारी की खबर आ रही है. टोरंटो के एक पब में एक नकाबपोश शख्स ने घुसकर मास शूटिंग की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया है कि टोरंटो में हुई फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों में से चार मामूली रूप से घायल हुए हैं. लेकिन अन्य लोगों की चोटें कितनी गंभीर हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है.
सिल्वर कलर की कार में फरार हुआ हमलावर
टोरंटो पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 'काले रंग का बालाक्लावा (मास्क) पहने हुए था' और उसे 'एक सिल्वर कलर की कार में भागते हुए' देखा गया और वह अभी भी फरार है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.39 बजे टोरंटो के स्कारबोरो के एक पब में गोलीबारी की सूचना मिली थी.
कई घायलों की हालत गंभीर
अधिकारियों ने लोगों से प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के इलाके से दूर रहने की अपील की है. टोरंटो पैरामेडिक्स ने कनाडा के CP24 मीडिया को बताया कि यह एक 'गतिशील स्थिति' है और घायलों की हालत सामान्य से लेकर गंभीर तक है. टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने कहा, 'स्कारबोरो के एक पब में गोलीबारी की खबर सुनकर मैं चिंतित हूं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











