
कनाडा के खालिस्तानी संगठन ने रची थी शौर्य चक्र विजेता की हत्या की साजिश, NIA ने SC को दी जानकारी
AajTak
NIA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैन आतंकी संगठन खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) के कनाडा स्थित गुर्गों ने साल 2020 में शौर्य चक्र विजेता टीचर बलविंदर सिंह की हत्या की साजिश रची थी. एनआईए ने सनी टोरंटो और लखवीर सिंह दोनों को एनआईए की चार्जशीट में आरोपी बनाया है.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) के कनाडा स्थित गुर्गों ने साल 2020 में पंजाब के तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता एक टीचर की हत्या की साजिश रची थी. ये जानकारी ऐसे वक्त में सामने आई है जब खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच को लेकर कनाडा और भारत के रिश्ते सबसे खराब दौर में हैं.
सुप्रीम कोर्ट में 111 पेज के हलफनामे में एनआईए ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें कनाडा स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के ऑपरेटिव सुखमीत पाल सिंह उर्फ सनी टोरंटो और खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे लखवीर सिंह उर्फ रोडे द्वारा इस वारदात को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था.
चार्जशीट में सनी और लखवीर को बनाया आरोपी
सनी टोरंटो और लखवीर सिंह दोनों को एनआईए की चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है. एंटी टेरर एजेंसी ने कहा कि भारत में खालिस्तान विरोधी संस्थाओं को खत्म करने की साजिश रची क्योंकि उनका मानना था कि वो उन्हें निशाना बनाकर खालिस्तानी आंदोलन को फिर से खड़ा कर सकते हैं.
'आरोपियों ने कट्टरपंथी युवाओं से किया संपर्क'
एनआईए ने कहा कि सनी टोरंटो और लखवीर सिंह ने भारत खासकर पंजाब में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने के मकसद से टीचर की हत्या को अंजाम देने के लिए सुखमीत पाल सिंह से संपर्क किया. जबकि बलविंदर की हत्या के लिए सनी टोरंटो ने पंजाब में इंदरजीत सिंह उर्फ इंदर जैसे कट्टरपंथी युवाओं से भी संपर्क किया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







