
कनाडा की स्टीफन हार्पर सरकार ने भारत को दी थी यूरेनियम की खेप, ट्रूडो ने आते ही कर दिया रिश्तों का बंटाधार!
AajTak
India Canada relation: भारत-कनाडा रिश्तों में सबसे बड़ी उपलब्धि 2010 में आई जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और हार्पर ने ऐतिहासिक नागरिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. कनाडा से यूरेनियम की खेप भारत भी आई. कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने 2011 को कनाडा में 'भारत का वर्ष' घोषित किया था. हार्पर ने कहा था कि दोनों देश अब 1970 के दशक के अतीत में नहीं रह सकते हैं.
जस्टिन ट्रूडो ने 4 नवंबर 2015 को कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. दिसंबर 2015 वो समय था जब कनाडा से यूरेनियम की एक भारी भरकम खेप भारत के एक अज्ञात पोर्ट पर पहुंची. ऐसा लगभग 40 साल के बाद हुआ था. ये भारत-कनाडा के बीच रिश्तों का स्वर्णिम समय था. जब 1974 में भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया था तो तब कनाडा नाराज हो गया था और भारत के साथ नागरिक परमाणु समझौते को सस्पेंड कर ठंडे बस्ते में डाल दिया था. 1998 के भारत के न्यूक्लियर टेस्ट के बाद से तो कनाडा ने मानवीय सहायता को छोड़कर सभी सहायता बंद कर दी और भारत पर प्रतिबंध लगा दिया.
नई सदी के शुरुआत होते ही दोनों देशों के रिश्ते सुधरे लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही ट्रूडो ने भारत-कनाडा की दोस्ती का गियर रिवर्स मोड पर डाल दिया. ट्रूडो के कनाडा की प्राथमिकता में खालिस्तानी एजेंडा आ गया पिछले 10 साल में दोनों देशों के बीच के रिश्तों पर बर्फ की भारी पहाड़ जम गई है, जहां संबंधों में न जोश है, न गर्माहट.
संबंधों का इतिहास
1980 के दशक में भारत में खालिस्तान आंदोलन ने रफ़्तार पकड़ी. इस दौरान कई खालिस्तानी चरमपंथी भागकर कनाडा पहुंचे. उस समय पियेर ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री हुआ करते थे. भारत ने पियेर ट्रूडो से खालिस्तानी चरमपंथी के खिलाफ एक्शन की मांग की लेकिन पियेर ट्रूडो ने मना कर दिया. जस्टिन ट्रूडो उन्हीं पियेर ट्रूडो के बेटे हैं.
दोनों देशों के संबंधों में टेंशन तब आया जब जून 1985 में एयर इंडिया की फ़्लाइट संख्या 182 में बम धमाका हुआ. इसमें सवार सभी 329 लोग मारे गए. तलविंदर परमार नाम के शख्स को इसका मास्टरमाइंड बताया गया. मगर उसके ख़िलाफ़ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई.भारत इस कड़वाहट को कभी भूल नहीं सका. अगर साल नई सदी 2000 के शुरुआत की बात करें तो अप्रैल 2001 में कनाडा ने भारत से प्रतिबंध हटा दिए गए थे. माना जाता था कि यह कनाडा में भारत के प्रवासियों का बढ़ता प्रभाव था जिससे यह बदलाव संभव हुआ.
यह भी पढ़ें: क्या है Five Eyes जिसका सहारा लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत को घेरने की कोशिश कर रहे हैं?

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







