
'कतर में हमने वही किया जो अमेरिका ने 9/11 के बाद किया', हमले के बाद बोले नेतन्याहू
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के नेताओं पर हुए हालिया सैन्य हमले का बचाव करते हुए इसे न केवल जायज ठहराया है बल्कि इसकी तुलना 9/11 हमले के बाद अमेरिकी प्रतिक्रिया से की है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के अधिकारियों पर किए गए हालिया सैन्य हमले का बचाव करते हुए इसकी तुलना 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका की कार्रवाई से की है.
नेतन्याहू ने उन देशों को चेतावनी दी है जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं. उन्होंने कहा, "आप या तो उन्हें बाहर निकाल दें या न्याय के कटघरे में खड़ा करें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर हम कार्रवाई करेंगे."
नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्टूबर का हमला इजरायल का "9/11" है. उन्होंने कतर पर आतंकियों को पनाह देने और आर्थिक मदद करने का आरोप लगाया. अपने बयान में उन्होंने कहा, “मैं कतर और उन सभी देशों से कहता हूं जो आतंकियों को पनाह देते हैं: या तो उन्हें बाहर निकालो, या फिर न्याय के कटघरे में खड़ा करो. अगर ऐसा नहीं किया तो हम कार्रवाई करेंगे.”
यह भी पढ़ें: 'हम पर हमला करने वालों को ढूंढ़ निकालेंगे', यमन में हूतियों पर बम बरसाने के बाद बोले नेतन्याहू
अमेरिका से की तुलना
नेतन्याहू ने याद दिलाया कि अमेरिका ने 9/11 के बाद अल-कायदा के खिलाफ वैश्विक लड़ाई छेड़ी थी और ओसामा बिन लादेन को भी पाकिस्तान में मार गिराया था. उन्होंने कहा, “इजरायल ने भी वही किया जो अमेरिका ने किया था.” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि कोई भी देश आतंकियों को शरण नहीं दे सकता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










