
'कड़े कदम उठाए...', पीएम मोदी-जिनपिंग के मुस्कुराकर हाथ मिलाने पर कांग्रेस का तंज
AajTak
SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात पर कांग्रेस ने तीखा वार किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चीन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के बावजूद पीएम मोदी सख्ती नहीं दिखा पाए. वहीं, पीएम मोदी ने रिश्ते सुधारने की प्रतिबद्धता जताई और जिनपिंग ने भारत को महत्वपूर्ण मित्र बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि चीन की लगातार शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के बावजूद पीएम मोदी चीन के सामने मजबूती से खड़े नहीं हुए.
तिआनजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुस्कान भरी मुलाकात और गर्मजोशी भरे हैंडशेक पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा कि चीन ने गलवान घाटी में हमारे 20 जांबाज सैनिकों की जान ले ली. ऑपरेशन सिंदूर के वक्त चीन खुलकर पाकिस्तान का साथ दे रहा था. चीन ने पाकिस्तान को लाइव अपडेट दिए. चीन की इन नापाक हरकतों पर नरेंद्र मोदी ने सख्त कदम उठाया और मुस्कुराते हुए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से हाथ मिलाया.
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा चुके हैं कि वह चीन से डरते हैं और उसकी आक्रामकता का सही ढंग से सामना नहीं कर पा रहे.
राहुल गांधी पहले भी सवाल उठा चुके हैं कि चीन ने कथित तौर पर 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्ज़ा कर लिया, लेकिन सरकार चुप है.
कांग्रेस ने इस हालात को 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद सबसे बड़ा झटका बताया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कायरता और गलत आर्थिक नीतियों की वजह से चीन जैसे विरोधी देश के साथ भी रिश्ते सामान्य करने की कोशिश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










