
'...कड़ी के पत्ते की तरह इस्तेमाल के बाद बाहर फेंक दिया जाएगा', अनिल एंटनी के फैसले पर छोटे भाई ने दिया ये बयान
AajTak
अनिल एंटनी के भाजपा जॉइन करने के बाद उनके छोटे भाई अजीत एंटनी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनके भाई ने गुस्से में ऐसा फैसला लिया है और भगवा पार्टी उन्हें ठीक उसी तरह बाहर कर देगी जैसे कि ‘कड़ी के पत्तों’ को इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली स्थित उनके मुख्यालय में अनिल को भाजपा की सदस्यता स्वीकार करते देख उनके पिता बहुत दुखी हुए थे.
बीते दिन यानी गुरुवार को एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए. उनके इस फैसले के बाद राजनीति में एक बयानबाजी का दौर चल पड़ा है. बीते दिन ही उनके पिता ने इस फैसले को गलत बताया था और कहा भी था अनिल एंटनी का यह फैसला आहत करने वाला है. इसके एक दिन बाद शुक्रवार को अनिल एंटनी के छोटे भाई अजीत ने भी अनिल के फैसले को गलत ठहराया है.
अजीत एंटनी ने कहा कि उनके भाई ने गुस्से में ऐसा फैसला लिया है और भगवा पार्टी उन्हें ठीक उसी तरह बाहर कर देगी जैसे कि ‘कड़ी के पत्तों’ को इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है. पत्रकारों से बात करते हुए अजीत एंटनी ने कहा कि अनिल ने अपने फैसले के बारे में परिवार को जरा सा भी संकेत नहीं दिया था और गुरुवार को चैनलों पर इस घटनाक्रम के बारे में खबर फ्लैश देखना उन सभी के लिए झटका था.
'भाई के फैसले से पिता को पहुंचा दुख'
उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली स्थित उनके मुख्यालय में अनिल को भाजपा की सदस्यता स्वीकार करते देख उनके पिता बहुत दुखी हुए थे. अजीत ने कहा, 'मैंने पप्पा (एके एंटनी) को घर के एक कोने में बेहद दर्द के साथ बैठे हुए देखा. मैंने उन्हें अपने जीवन में इतना कमजोर कभी नहीं देखा. उन्होंने आंसू नहीं बहाए.'
'कांग्रेस से नाराजगी की वजह तो ठीक लेकिन भाजपा जॉइन करना अप्रत्याशित...'
अजीत एंटनी ने कहा कि उनके भाई के पास भाजपा में शामिल होने के अपने कारण होंगे, वे बोले कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं से कई अपमानजनक कॉल आते थे, जिससे कि अनिल एंटनी आहत थे. अनिल के छोटे भाई ने कहा, 'मैंने सोचा था कि वह (कांग्रेस) पार्टी से गुस्से में दूर रहेंगे, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह भाजपा में चले जाएंगे. यह फैसला पूरी तरह से अप्रत्याशित था.'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











