
कड़ाके की ठंड में रातभर ठिठुरने को मजबूर झारखंड के मजदूर, नहीं मिल रही कोई मदद
AajTak
ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. लोग कपकपाती सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह की व्यवस्थाएं कर रहे हैं, लेकिन झारखंड के हजारीबाग में गरीब मजदूरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. प्रशासन की ओर से ठंड में बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, और न ही समाजसेवी संगठनों तक इनकी पीड़ा पहुंच पा रही है. ये मजदूर सालों से यहां रह रहे हैं लेकिन सर्दी से बचने के लिए उन्हें अब तक कोई भी साधन उपलब्ध नहीं कराया गया है.
पूरे देश में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. जहां आम लोग अपने घरों में ठंड से बचाव की व्यवस्था कर रहे हैं, वहीं गरीब और बेघर लोग ठिठुरती सर्द रातों का सामना करने को मजबूर हैं. झारखंड के हजारीबाग में ठंड अपने चरम पर है, रात का तापमान करीब 7 से 8 डिग्री तक गिर रहा है. मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. हालात यह हैं कि ये लोग कम संसाधनों में ठंड में सोने को विवश हैं. इनके लिए अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है.
सबसे अधिक परेशानी यहां के दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है, जो रैन बसेरों या किराया न देने वाले स्थानों पर रात गुजारने को मजबूर हैं. शहर के बीचो-बीच स्थित पुराने समाहरणालय में करीब 25 से 30 मजदूर कई सालों से रह रहे हैं. इसके बावजूद यहां अलाव की व्यवस्था तक नहीं की गई है. मजदूर बताते हैं कि किसी राजनीतिक दल या समाजसेवी संगठन ने कंबल या गर्म कपड़े तक उपलब्ध नहीं कराए हैं. हालत यह है कि मजदूर ठिठुरती ठंड में जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं.
रंजीत नाम के मजदूर का कहना है कि वह यहां 2-3 साल से रह रहा है, लेकिन अलाव या कंबल की व्यवस्था तक नहीं की है. वहीं विकास नाम का मजदूर बताता है कि वे अपनी सीमित साधनों से ही ठंड से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
मजदूरों के मुताबिक, कंबल बांटने की बात तो हुई थी, लेकिन उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है. दिनभर मेहनत-मजदूरी करने वाले ये लोग रात में कड़ाके की ठंड में बिना पर्याप्त साधनों के सोने को मजबूर हैं. मजदूर इसलिए यहां रह रहे हैं क्योंकि किराया नहीं देना पड़ता, लेकिन ठंड में हालात बेहद कठिन हो रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










