
कठुआ हमले में शामिल आतंकियों के चेहरे आए सामने, पुलिस ने स्केच जारी कर रखा 20 लाख का इनाम
AajTak
कठुआ पुलिस ने 04 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं, जिन्हें आखिरी बार मल्हार, बानी और सोजधार में देखा गया था. प्रत्येक आतंकवादी के बारे में कार्रवाई योग्य सूचना के लिए 05 लाख का इनाम रखा गया है. आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में स्थित 'धोकों' (मिट्टी के घर) में देखे गए चार आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं. पुलिस ने घोषणा की है कि उनके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर 5 लाख) का नकद इनाम दिया जाएगा.
कठुआ जिले में 8 जुलाई को मचेदी के घने जंगल में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा घातक हमला किया गया था, जिसकी वजह से सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे.
इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बावजूद, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन कश्मीर टाइगर्स से जुड़े आतंकवादी अभी तक पकड़ में नहीं आ सके हैं. ये सभी आतंकवादी हाल के दिनों में घुसपैठ कर देश में दाखिल हुए हैं.
कठुआ पुलिस का पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट में, जे-के पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार जिले के ऊपरी इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों के 'ढोक' में देखा गया था. पुलिस ने ऐलान किया है कि कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए प्रत्येक आतंकवादी पर 5 लाख का इनाम रखा गया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










