
कठुआ में दो दिन पहले लापता 3 लोगों के शव मिले, घर से शादी में शामिल होने निकले थे
AajTak
मृतक गुरुवार को चौ गांव से मल्हार जा रही एक बारात में शामिल थे. जब बारात इशू के जंगलों के पास थी, तो उनका बारात के अन्य सदस्यों से संपर्क टूट गया, जिन्होंने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी.
जम्मू-कश्मीर के तीन स्थानीय लोगों के शव शनिवार को सुरक्षा बलों को एक नदी में मिले, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. ये लोग दो दिन पहले लापता हुए थे. सूत्रों के अनुसार पुलिस को संदेह है कि शादी में शामिल होने के लिए जाते समय लापता हुए इन तीनों स्थानीय निवासियों की मौत किसी दुर्घटना में हुई होगी. हालांकि, पुलिस इस एंगल को भी खारिज नहीं किया है कि तीनों की हत्या आतंकवादियों ने की होगी. लेकिन अभी तक आतंकी पहलू की पुष्टि नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें: कठुआ में शादी में शामिल होने निकले तीन नागरिक लापता, आतंकी एंगल से जांच... सर्च ऑपरेशन तेज
कठुआ जिले के बिलावर के दूरदराज इलाके में सुरक्षा बलों ने मरहून निवासी वरुण सिंह (15), योगेश सिंह (32) और दर्शन सिंह (40) के शव बरामद किए. मृतक गुरुवार को चौ गांव से मल्हार जा रही एक बारात में शामिल थे. जब बारात इशू के जंगलों के पास थी, तो उनका बारात के अन्य सदस्यों से संपर्क टूट गया, जिन्होंने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी. यह संदेह होने पर कि उन्हें आतंकवादियों द्वारा अगवा कर लिया गया है, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया.
यह भी पढ़ें: 'कठुआ-सोपोर में हुई मौतों का मुद्दा उठाना चाहिए था', उमर अब्दुल्ला और अमित शाह की मीटिंग पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा विधायक सतेश शर्मा ने भी इस मुद्दे को उठाया और सरकार से जवाब मांगा. लापता लोगों में से एक ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन करके बताया था कि वे पहाड़ियों में रास्ता भूल गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत के कारण का पता चलेगा. जनवरी में भी कठुआ जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. एक खेत में दो व्यक्तियों की रहस्यमयी मौतों ने इलाके में भय और दहशत फैला दी थी. शमशेर (37) और रोशन (45) को बिलावर इलाके के बाथरी गांव में एक नाले के किनारे मृत पाया गया, उनके पास ही उनके खेती के औजार भी थे, जिससे उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह पैदा हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










