
'कट्टा-क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन RJD की पहचान', मुजफ्फरपुर में बोले पीएम
AajTak
प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित कर कहा, ये विशाल जनसागर बता रहा है कि 'फिर एक बार NDA सरकार' और 'बिहार में फिर से सुशासन सरकार' बनेगी. छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी.' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस समेत पूरे महागठबंधन पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि आरजेडी की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन से है. कुशासन में गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं. ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते.
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर कहा, 'आरजेडी की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन से है. कट्टा, क्रूरता राज में कानून दम तोड़ता है. ये चीजें जहां होती हैं, वहां विकास नहीं होता. इन्होंने बिहार के साथ विश्वासघात किया है. अपमान करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा.विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है.'
'ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते'
पीएम ने कहा, 'जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है. जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है. गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं. ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










