
'कट्टरपंथियों ने मास्को हमले को दिया अंजाम, लेकिन...', व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन-US को लेकर दिया बड़ा बयान
AajTak
व्लादिमीर पुतिन ने क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर इस्लामिक स्टेट का जिक्र नहीं किया और अपने पिछले दावे को दोहराया कि हमलावर यूक्रेन भागने की कोशिश कर रहे थे. यूक्रेन ने शुक्रवार की गोलीबारी में किसी भी भूमिका से इनकार किया है और जेलेंस्की ने पुतिन पर अपनी विफलता के लिए बहाना खोजने और रूसी जनता को भटकाने का आरोप लगाया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस सिटी हॉल में हुआ घातक हमला इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किया गया था. हालांकि, उन्होंने मामले में यूक्रेन को क्लीन चिट नहीं दी. पुतिन ने कहा कि यह यूक्रेन के लिए भी फायदेमंद था और कीव ने इसमें भूमिका निभाई हो सकती है. उन्होंने यह टिप्पणी आतंकी हमले के जवाब में रूस द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा बैठक के दौरान की. इससे पहले फ्रांस ने अमेरिका के हां में हां मिलाते हुए कहा कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि क्रोकस सिटी हॉल में हुए हमले के लिए इस्लामिक स्टेट जिम्मेदार था.
दो दशकों में रूस के अंदर सबसे घातक हमले में, 4 आतंकी 22 मार्च की रात क्रोकस सिटी हॉल में घुस गए थे और सोवियत काल के रॉक बैंड ग्रुप 'पिकनिक' के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान गोलियों की बौछार कर दी थी. इस आतंकी हमले की जांच के लिए रूस द्वारा गठित जांच समिति के प्रमुख अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने क्रेमलिन बैठक में बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है, जबकि 182 लोग घायल हुए हैं. हमले को अंजाम देने के संदेह में ताजिकिस्तानी मूल के 7 आरोपियों को मास्को की बासमनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने आतंकवाद के आरोप में हिरासत में भेज दिया. इस्लामिक स्टेट ने रूस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है और इस नरसंहार का वीडियो फुटेज जारी किया है.
पुतिन ने मास्को आतंकी हमले में यूक्रेन-अमेरिका को नहीं दी क्लीन चिट
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन बैठक में कहा, 'कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने क्रोकस हॉल पर आतंकवादी हमला किया, लेकिन हमें इसमें दिलचस्पी है कि उन्हें यह करने का आदेश किसने दिया. इससे किसे लाभ होता है? आतंकवादी हमला कीव और वाशिंगटन की कारगुजारियों की श्रृंखला में सिर्फ एक कड़ी है. कीव एडमिनिस्ट्रेशन ने रूसी समाज को डराने और कलह पैदा करने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार की अमानवीय रणनीति का इस्तेमाल किया है. उन्होंने यूक्रेनवासियों को यह दिखाने की भी कोशिश की कि वे केवल वाशिंगटन के आदेशों का पालन कर रहे हैं. हमलों के बाद रूसी समाज ने सच्ची एकजुटता दिखाई है'.
पुतिन ने सीधे तौर पर इस्लामिक स्टेट का जिक्र नहीं किया और अपने पिछले दावे को दोहराया कि हमलावर यूक्रेन भागने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'कई सवालों की जांच की जानी है. यह अत्याचार उन लोगों के प्रयासों की एक पूरी श्रृंखला की एक कड़ी हो सकता है जो 2014 से कीव शासन के हाथों हमारे देश के साथ युद्ध लड़ रहे हैं. हम जानते हैं कि रूस और उसके लोगों के खिलाफ यह जघन्य अपराध किसके हाथ से हुआ, लेकिन हमारे लिए दिलचस्पी की बात यह है कि इसका ऑर्डर किसने दिया. हमले का उद्देश्य दहशत फैलाना था'.
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन पर लगाया रूसियों को भटकाने का आरोप

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








