
कचरे के ढेर में मिली 3 दिन की नवजात, दिल्ली के पॉश वसंत कुंज इलाके का मामला
AajTak
Delhi News: राजधानी के पॉश इलाके वसंत कुंज में तीन की नवजात के लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कहा है कि नवजात बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है. पुलिस अब उसके माता-पिता की तलाश में जुट गई है.
राजधानी नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में तीन दिन की नवजात कूड़े के ढेर में पड़ी हुई मिली. लोगों ने अपने स्तर पर जानकारी लगाई लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद बच्ची के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में लेकर तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है.
शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे वसंत कुंज साउथ पुलिस थाने को नवजात कूड़े के ढेर में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की पीसीआर रजोकरी बस स्टैंड के पास पहुंची. वहां रजोकरी पहाड़ी पर उस शख्स से मिली जिसने पुलिस को नवजात के बारे में सूचना दी थी.
बताया गया कि शख्स को अपने घर के पास कचरे में नवजात मिली है. जो करीब तीन दिन की है. बारिश होने के कारण वह उसे अपने घर ले आया. पुलिस ने तुरंत ही नवजात बच्ची को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि वो स्वस्थ है.
पुलिस का कहना है कि बच्ची के माता-पिता के बारे में जानकारी लगाई जा रही है. जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










