
'कई लोग गाय को पशु नहीं मानते...', PM मोदी ने सुनाया एनिमल लर्वस का मजेदार किस्सा, लगे ठहाके
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवारा कुत्तों के स्थानांतरण को लेकर चल रही बहस पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए पशु प्रेमियों के डबल स्टैंडर्ड पर तंज कसा. विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में कई पशु प्रेमी गाय को जानवर नहीं मानते. प्रधानमंत्री की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 'ज्ञान भारतम्' नाम का एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम का शुक्रवार शाम को आयोजन हुआ. यह पोर्टल ख़ासकर भारत के पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए बनाया गया है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एनिमल लवर्स के साथ मुलाक़ात का मजेदार किस्सा सुनाया और पशु प्रमियों की सोच पर भी सवाल उठाया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने हाल में ही एक पशु प्रेमी से मुलाक़ात की थी. प्रधानमंत्री की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. फिर प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप लोगों को हंसी क्यों आ रही है? हमारे देश में ऐसे बहुत से लोगों हैं जो कि ख़ासकर गाय को पशु नहीं मानते हैं.' प्रधानमंत्री की यह बात सुनकर लोग और हंसने लगे.
प्रधानमंत्री की ओर से ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दिल्ली के आवारा कुत्तों का मामला हाल में ही सुर्खियों में बना हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो राजधानी के सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने कहा कि रैबीज या आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों को छोड़कर, अन्य सभी कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद छोड़ दिया जाए.
यह भी पढ़ें: 'मां को राजनीति के तराजू पर तौलना पाप', PM मोदी की मां के AI वीडियो पर बोले तेज प्रताप यादव
बता दें कि मोदी सरकार गायों के कल्याण के लिए समय-समय पर कदम उठाते रहती है. जैसे - राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाना.
क्या है ज्ञान भारतम् पोर्टल?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










