
कंपनी का मालिक बनकर ठग लिए 90 लाख, ऐसे मिल पाए वापस
AajTak
मुंबई में साइबर विभाग ने व्हेल फिशिंग अटैक के जरिए ठगे गए 90 लाख रुपये वापस दिलाने में मदद की है. साइबर अपराधियों ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर कर्मचारी से पैसे ठग लिए थे. हालांकि, अपराधियों तक ये पैसे नहीं पहुंचे. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बीते 24 घंटों में 5 अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों को हल किया है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर विभाग ठीम ने फिशिंग अटैक के जरिए ठगे गए 90 लाख रुपये को सफलतापूर्वक वापस दिलाने में मदद की है. भिवंडी स्थित ट्रैवल एजेंसी को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया था. अपराधियों ने कंपनी के अकाउंटेंट को झांसा देकर 90 लाख रुपये की ठगी कर ली थी.
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के साइबर विभाग टीम ने फिशिंग अटैक से पीड़ित के 90 लाख रुपये वापस दिलाने में मदद की है. भिवंडी स्थित एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी व्हेल फिशिंग अटैक का शिकार हो गई थी. साइबर अपराधी खुद को कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया. उसने बताया कि ये उनका नया नंबर और नए बिजनेस शुरू करने के लिए 90 लाख की जरूरत है. चूंकि, मैसेज काफी वास्तविक लग रहा था, अकाउंटेंट ने बिना संदेह अपराधियों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए.
महाराष्ट्र साइबर विभाग की त्वरित कार्रवाई
जैसे ही टूर एंड ट्रैवल एजेंसी को ऐहसास हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हो गया तो तुरंत ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई. महाराष्ट्र साइबर विभाग में मामला में तत्परा दिखाते हुए पैसे अपराधियों के हाथ में जाने से पहले ही रोक दिए. अब यह धनराशि ट्रैवल एजेंसी को लौटा जाएगा. पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
व्हेल फिशिंग अटैक क्या होता है?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










