
कंपनी का क्रेडिट कार्ड आया हाथ, तो ऑनलाइन एडल्ट शो पर कर दी 'नोटों की बरसात'
AajTak
कहते हैं किसी भी चीज की लत पड़ना बेहद बुरा होता है. ऐसा ही बुरी लत ने एक डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान को बड़ी मुश्किल में फंसा दिया.
कहते हैं किसी भी चीज की लत पड़ना बेहद बुरा होता है. ऐसा ही बुरी लत ने एक डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान को बड़ी मुश्किल में फंसा दिया. ऑनलाइन एडल्ट शो देखने के लिए मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर एक करोड़ रुपया खर्च कर दिया. कंपनी के द्वारा इस रकम को लेकर कर्मचारी पर क्लेम किया गया, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) बेवसाइट द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की वेंचरलैंड कंपनी के नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री निर्माता 55 साल के मार्क जोहान ने एडल्ट शो के चक्कर में कंपनी के क्रेडिट कार्ड से करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर डाले. जब इस बारे में कंपनी को पता चला, तो कंपनी द्वारा चीटिंग का केस किया गया. जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) मार्क ने क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अक्टूबर 2019 और नवंबर 2020 के बीच की धोखाधड़ी स्वीकार की. लंदन क्राउन कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई. अभियोजक पीटर लैंकेस्टर ने अदालत को बताया कि मार्क उन दिनों वेंचरलैंड कंपनी के लॉजिस्टिक कार्यों को संभाल रहे थे. इसी बीच 2019 में मार्क को कंपनी द्वारा क्रेडिट कार्ड सौंपा गया. मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया और ऑनलाइन एडल्ट शो पर बड़ी रकम खर्च कर दी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











