
औरंगाबाद में अनोखा मामला: 15 दिनों में सांप ने बच्चे को 3 बार काटा, हर बार ठीक हो गया
AajTak
औरंगाबाद में 12 साल के बच्चे को बीते 15 दिनों में तीन बार जहरीले सांप ने काटा और वह तीनों बार ठीक हो गया. इस घटना के बाद हर कोई हैरान है. डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
बिहार के औरंगाबाद जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 12 साल के बच्चे को पिछले 15 दिनों में तीन बार जहरीले सांप ने काटा और वह तीनों बार ठीक हो गया. हालांकि इस घटना के बाद बच्चे के परिजन दहशत में हैं. परिवार ने बच्चे को जहानाबाद में उसकी बुआ के घर भेज दिया है.
यह घटना मुफफ्सिल थाना क्षेत्र के बिजोई गांव की है. बच्चे के दादा फेकन भगत ने बताया कि 2 जुलाई को घर के बाहर उनके पोते नीरज को जहरीले सांप ने डंस लिया था. नीरज के चिल्लाने की आवाज सुन लोग वहां पहुंचे तो देखा कि सांप ने उसे काटा है. सांप के काटने की यह पहली घटना थी. तुरंत ही उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
ठीक होने के बाद नीरज दो दिन बाद घर लौटा और बाहर खेलने लगा. फिर सांप ने उसे डंस लिया. इस बार परिजनों ने झाड़-फूंक कराई और मासूम ठीक हो गया. नीरज के दादा फेकन भगत ने बताया कि तीसरी बार उसे सांप ने 13 जुलाई को काटा. तब वह छत पर सो रहा था और जोर-जोर से चिल्लाने लगा.
थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया उसके मुंह से झाग निकलने लगा. फिर उसे सदर अस्पताल ले गए. इलाज के बाद वह ठीक हो गया. सांप काटने का यह अनोखा मामला पूरे इलाके में फैल गया. इस घटना के बाद से गांव में दहशत है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सांप उस बच्चे को क्यों बार-बार काट रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










