
ओ रस्सी लाओ रे...! चिल्लाते-चिल्लाते रुंध गई नहर किनारे खड़े दोस्तों की आवाज, तैरने का शौकीन था गणेश, भंवर में फंसा तो निकल नहीं पाया
AajTak
गणेश को नदी में तैरने का शौक था. रंगपंचमी पर दिनभर रंग खेलने के बाद शाम के समय दोस्तों के साथ वो पीपरी डेम पर नहाने गया था. नहाने के पहले दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहा और कूद गया. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो भंवर में फंस जाएगा.
मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदिरा सागर बांध की नर्मदा नहर में नहाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई. छलांग लगाने से पहले युवक का बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है. युवक तैरने का शौकीन था, लेकिन भंवर में फंसने से उसकी मौत हो गई. साथ में आए दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन जब तक रस्सी आती तब तक भंवर में फंसे युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगावा इलाके का यह मामला है. रंगपंचमी के पर्व पर इंदिरा सागर बांध की नर्मदा नहर में पीपरी डेम से कूदकर नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई.
गोगावां पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय गणेश पिता श्यामलाल गायकवाड निवासी शाहपुरा का नहर में कूदते वीडियो सामने आया है. दरअसल गणेश को नदी में तैरने का शौक था. रंगपंचमी पर दिनभर रंग खेलने के बाद शाम के समय दोस्तों के साथ वो पीपरी डेम पर नहाने गया था. नहाने के पहले दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहा और छलांग लगाते हुए उसका वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ. देखें Video:-
नहर में छलांग लगाने के बाद गणेश पानी के भंवर में फंस गया और डूबने लगा. काफी देर तक संघर्ष करता दिखाई दिया. लेकिन देर तक अपने को बचा नहीं सका. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गणेश के उतराते शव को पानी से निकलवाया. फिर गोगांवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया. देखें Video:-
गोगावां थाना इंचार्ज डीएस सोलंकी का कहना है कि युवक रंगपंचमी के बाद दोस्तों के साथ नहाने के लिए नर्मदा नहर पर पहुंचा था. भंवर में फंसने के कारण युवक की मौत हो गई है. शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. शव परिजनों को सौंपा गया है. मर्ग कायम कर जांच में लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










