
ओवैसी की 'सीमांचल न्याय यात्रा' कल से होगी शुरू, क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा जोर
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी कल से बिहार के सीमांचल में अपनी चार दिवसीय सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान वह कई इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे. साथ ही वह अपनी यात्रा में इस इलाके के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को भी उजागर करेंगे.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के रण में अकेले उतरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में वह बुधवार से अपनी चार दिवसीय सीमांचल यात्रा शुरू करेंगे, जिसको उन्होंने सीमांचल न्याय यात्रा का नाम दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओवैसी थोड़ी देर में सीमांचल पहुंचेंगे और रात यहीं रुकेंगे. इसके बाद बुधवार सुबह अपनी सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा के दौरान वह कई इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे. साथ ही वह अपनी यात्रा में इस इलाके के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को भी उजागर करेंगे.
आरजेडी से गठबंधन की कोशिश
ओवैसी ने अपनी सीमांचल यात्रा के ऐलान से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन की कोशिश की थी, लेकिन ओवैसी की तमाम कोशिशों के बावजूद आरजेडी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद अब ओवैसी ने बिहार चुनाव में अकेले उतरने का फैसला कर लिया है. 'सीमांचल न्याय यात्रा' इसी तैयारी का हिस्सा है. इस यात्रा के माध्यम से ओवैसी अपने दम पर सीमांचल के लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाएंगे.
2020 में जीती थीं पांच सीटें
बिहार का सीमांचल क्षेत्र, जिसमें पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले शामिल हैं जो प्रदेश में राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. इस क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी ज्यादा है और ओवैसी की पार्टी यहां अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने यहां पांच सीटें जीती थीं, लेकिन चार विधायकों के आरजेडी में शामिल होने से पार्टी को झटका लगा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










