
ओवल में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले- टीकाकरण के मोर्चे और क्रिकेट पिच पर महान दिन
AajTak
दरअसल, देश में कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में एक बार फिर से कीर्तिमान स्थापित किया गया है. सोमवार को देश में 1 एक करोड़ अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई. इस लिहाज से पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन और क्रिकेट के लिए शानदार दिन कहा.
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड में सोमवार को इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराकर 50 साल बाद यहां जीत दर्द की. भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है. Great day (again) on the vaccination front and on the cricket pitch. As always, #TeamIndia wins! #SabkoVaccineMuftVaccine
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











