
ओवर कॉन्फिडेंस पड़ा भारी? इस एक गलती से पकड़े गए सलमान के घर गोली चलाने वाले सागर और विक्की
AajTak
सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम इस पर सख्ती से नजर बनाए हुए थी. ऐसे में यह जानना भी काफी दिलचस्प हो जाता है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आखिर इन दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाब कैसे हो पाई.
एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के तार बिहार से जुड़े हुए हैं. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को गुजरात के भुज से आज ही गिरफ्तार किया है. इनका नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता है, जो मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं. बता दें कि सलमान खान और उनके परिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है. घटना के बाद से ही परिवार काफी चिंतित था.
सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम इस पर सख्ती से नजर बनाए हुए थी. गिरफ्तारी के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की एक टीम फिलहाल बिहार के चंपारण जिले में भी इसी केस पर काम कर रही है. ऐसे में यह जानना भी काफी दिलचस्प हो जाता है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आखिर इन दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाब कैसे हो पाई.
कैसे हो सकी गिरफ्तारी?
दरअसल घटना के बाद भी दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन चालू थे, जो मामले की जांच कर रही पुलिस के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट था. क्राइम ब्रांच ने खबरियों और ट्रैकिंग सीसीटीवी कैमरों के अपने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया था. उन्होंने दोनों आरोपियों के फोन को भी ट्रैक करना शुरू कर दिया था. उनकी लोकेशन गुजरात के कच्छ में ट्रैक की गई थी.
आधी रात क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी
फिर क्राइम ब्रांच की टीम को सोमवार दोपहर उन दोनों की लोकेशन का पता चल गया और एक टीम गुजरात भेजी गई. टीम ने मुंबई से राजकोट के लिए उड़ान भरी. राजकोट हवाई अड्डे से, वे सड़क मार्ग से गए और कच्छ स्थान तक लगभग 350 किलोमीटर की यात्रा की. क्राइम ब्रांच के अधिकारी इन आरोपियों की फोन लोकेशन ट्रैक कर रहे थे. टीम नखत्राणा पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया और स्थानीय पुलिस स्टेशन से चार पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले गई, क्योंकि आरोपियों के पास संभवतः हथियार होंगे. इस बीच उन्होंने आरोपी के स्थान तक पहुंचने के लिए निकटतम पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










