
'ओलंपिक का बहिष्कार हो, मामले की जांच हो', जानें- विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर किस नेता ने क्या कहा
AajTak
विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से बाहर हो गई हैं. उन्हें 50 किलो वजन से ज्यादा पाए जाने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. इससे वह न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को बुधवार को बड़ा झटका लगा है.विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से बाहर हो गई हैं. उन्हें 50 किलो वजन से ज्यादा पाए जाने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. इससे वह न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं. इस बारे में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन से जानकारी सार्वजनिक कर दी है. इसको लेकर अब तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
पीएम मोदी ने कहा- आप चैंपियन हो पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर एक्स पोस्ट में कहा, 'विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके साथ हैं.'पीएम नरेंद्र मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बातचीत
ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से बातचीत की है. उन्होंने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा. उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं.
आप सांसद ने ओलंपिक बहिष्कार करने को कहा आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 'ये विनेश का नही देश का अपमान है. विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है. पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे.'
बृजभूषण के बेटे करण भूषण ने कहा कि विरेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ है. इस बारे में अपील करेंगे.
इस खबर से निराश हूंः शशि थरूर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, 'विनेश की अब तक की जीत बेहद प्रभावशाली रही है। इस खबर से बहुत निराश हूं, दुख की बात यह है कि उनके सभी प्रयासों को वह पुरस्कार नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं...'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










