
ओमिक्रॉन न हो हावी, कितनी सतर्क Madhy Pradesh सरकार; हेल्थ मिनिस्टर सारंग से जानें
AajTak
कोरोना का ये नया वैरिएंट 'Omicron'देश के 5 से भी ज्यादा राज्यों में दस्तक दे चुका है. मध्यप्रदेश से कोरोना के नए मामले की खबर आ रही है. कोरोना के इस तीसरी लहर के खतरे को रोकने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कई अहम कदम उठाये गए हैं. आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से हुई खास बातचीत में मध्यप्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर विश्वास सारंग ने बताया कि हम तीसरी लहर के लिए पूरे तरह से तैयार हैं. सांरग ने बताया कि हमने अपने दोनों प्राइवेट और गवर्नमेंट मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को चुस्त-दुरुस्त किया है. बिस्तर से लेकर ऑक्सीजन, दवाई और ICU चाहे जो भी हो, हम अपनी जनता को किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे. हमने हर स्थिति में काम किया है. मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन को लेकर क्या है हेल्थ मिनिस्टर विश्वास सारंग की तैयारी. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










