
ओडिशा: हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजनों ने कहा- हत्या हुई
AajTak
बलांगीर के सकमा में मंगलवार की शाम यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के महिला छात्रावास में एक 12वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष अमबरिस दास ने कहा कि छात्रावास की दो छात्राएं जब शाम को नाश्ते के बाद हॉस्टल में आईं, तो उन्होंने एक अन्य स्टूडेंट का शव फांसी पर लटका देखा.
ओडिशा के बलांगीर के लोइसिंघा में एक कॉलेज हॉस्टल में 12वीं कक्षा की छात्रा का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला. इसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके वारदात पर पहुंच कर जांच में जुटी है. हालांकि छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, बलांगीर के सकमा में मंगलवार की शाम यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के महिला छात्रावास में एक 12वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष अमबरिस दास ने कहा कि छात्रावास की दो छात्राएं जब शाम को नाश्ते के बाद हॉस्टल में आईं, तो उन्होंने एक अन्य स्टूडेंट का शव फांसी पर लटका देखा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








