
ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री नब दास को एयरलिफ्ट कर लाया गया भुवनेश्वर, ऑपरेशन में जुटी डॉक्टरों की टीम
AajTak
ओडिशा के झारसुगुड़ा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नब दास जैसे ही गाड़ी से उतरे एक पुलिसकर्मी ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी भुवनेश्वर लाकर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. मंत्री की हालत गंभीर है.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है. मंत्री पर एक पुलिसकर्मी द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. अब स्वास्थ्य मंत्री को बेहतर इलाज के लिए झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करके लाया गया है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और जीवन रक्षक उपकरणों के साथ भुवनेश्वर पहुंची मेडिकल टीम ने मंत्री नब दास को राजधानी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है. नब दास इस समय अपोलो अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में हैं.
राज्य के सबसे बेहतरीन डॉक्टरों को उनके इलाज में लगाया गया है ताकि किसी तरह उनकी जान बचाई जा सके. अपोलो के अलावा एससीबी एमसीएच और कैपिटल अस्पताल के डॉक्टर भी लगाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और उनकी देखरेख में मंत्री का इलाज किया जा रहा है.
बता दें कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को रविवार की दोपहर में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई. इस घटना को एक पुलिसकर्मी ने अंजाम दिया है. घटना के वक्त मंत्री अपनी कार से उतर रहे थे, तभी हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
कुछ पल तक किसी को समझ नहीं आया. बाद में मंत्री को संभाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मंत्री नब दास के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए सीएम नवीन पटनायक भुवनेश्वर में अपोलो अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने डॉक्टर्स से बातचीत की और मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सीएम ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपोलो अस्पताल में नब दास के बेटे से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया. सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










