
ओडिशा: स्कूल लेट आने पर टीचर ने छात्राओं से लगवाई उठक-बैठक, बेहोशी के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल
AajTak
टीचर का नाम विकास धारूआ बताया जा रहा है. उसने छात्राओं को 100-100 उठक बैठक लगाने की सजा दी थी. लेकिन उठक बैठक लगाते वक्त सभी छात्राएं बेहोश हो गईं. इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है.
ओडिशा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बलांगीर में एक टीचर ने अपनी 7 छात्राओं से उठक-बैठक लगवाई. 100-100 उठक-बैठक लगाते समय सभी 7 छात्राएं बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
ये मामला ओडिशा के बलांगीर के सुनामुडी गांव का है. यहां बापूजी हाई स्कूल की सात छात्राओं को टीचर ने उठक बैठक लगाने की सजा दी. दरअसल, ये छात्राएं स्कूल देर से पहुंची थीं. इसके चलते टीचर ने छात्राओं को ये सजा दी.
टीचर का नाम विकास धारूआ बताया जा रहा है. टीचर ने छात्राओं को 100-100 उठक बैठक लगाने की सजा दी थी. लेकिन उठक बैठक लगाते वक्त सभी छात्राएं बेहोश हो गईं. इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है. वहीं, इस मामले में स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने सोमवार को बलांगीर जिले में हुई इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा, दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. दास ने मीडिया को बताया कि पटनागढ़ सामुदायिक शिक्षा अधिकारी शंकर प्रसाद मांझी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










