
ओडिशा में सेना अधिकारी और मंगेतर के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट का मामला, आर्मी और पुलिस के बीच सोशल मीडिया पर विवाद
AajTak
महिला ने आरोप लगाया है कि भरतपुर पुलिस स्टेशन में उनके साथ मारपीट की गई और उनका यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि सेना के अधिकारी और मंगेतर को पुलिस ने अवैध रूप से एक कोठरी में बंद कर दिया. यह घटना तब हुई जब दंपति एक रोड रेज मामले में शिकायत दर्ज कराने गए थे.
ओडिशा के एक पुलिस स्टेशन में सेना के एक अधिकारी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और उनकी मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सेना के बड़े रैंक के अधिकारी और रिटायर पुलिस कर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. जनरल वीके सिंह (रिटायर) सहित सेना के दिग्गजों ने इस घटना को 'शर्मनाक और भयावह' बताया है, वहीं रिटायर पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अगर पुलिस दोषी पाई जाती है तो कार्रवाई हो. पुलिस अधिकारियों ने दंपति के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि वे नशे में थे. आरोप-प्रत्यारोप तब शुरू हुआ जब कथित तौर पर दंपति को लोगों के एक ग्रुप के साथ हाथापाई करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
महिला ने आरोप लगाया है कि भरतपुर पुलिस स्टेशन में उनके साथ मारपीट की गई और उनका यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि सेना के अधिकारी और मंगेतर को पुलिस ने अवैध रूप से एक कोठरी में बंद कर दिया. यह घटना तब हुई जब दंपति एक रोड रेज मामले में शिकायत दर्ज कराने गए थे. मामले के तूल पकड़ने के बाद पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.
सेना ने क्या कहा? पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर) और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पुलिसकर्मियों और उन सभी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की जो 'पुलिस वर्दी में अपराधियों' को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
वीके सिंह ने ट्वीट किया, 'ओडिशा के भरतपुर पुलिस स्टेशन में एक सेना अधिकारी की मंगेतर के साथ जो हुआ वह शर्मनाक और भयावह है. मुख्यमंत्री को पुलिसकर्मियों और उन सभी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए जो पुलिस वर्दी में अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.'
कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि सेना में इसे लेकर 'जबरदस्त गुस्सा' है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए मेजर गौरव आर्य (रिटायर) ने ट्वीट किया, 'ओडिशा पुलिस ने एक सेना अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया और यह अपने आप में एक अपराध है. उन्होंने एक महिला के साथ भी बहुत बुरा व्यवहार किया, उसे अपमानित किया और प्रताड़ित किया... इसके लिए कोई माफी नहीं है.'
मेजर जनरल हर्षा कक्कड़ (रिटायर) ने ओडिशा पुलिस पर 'छेड़छाड़ करने वालों, रिश्वत लेने वालों, भ्रष्ट पुलिस और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को संरक्षण देने' का आरोप लगाया. उन्होंने ट्वीट किया, 'वे सत्य का बचाव नहीं कर रहे हैं. अगर सेना विरोध करती है, तो देश थम जाएगा. क्या सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले संगठनों के साथ ऐसा हो सकता है. घटिया हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










