
ओडिशा में वैक्सीनेशन के बाद बिगड़ी 3 महीने के अबोध की तबीयत, हुई मौत
AajTak
ओडिशा में तीन महीने के एक अबोध बच्चे की तबीयत टीकाकरण के बाद बिगड़ गई. आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के बाद बच्चे को तेज बुखार हुआ और वो रोता रहा. दो दिन बाद भी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए कटक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
नवजात बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर टीके लगाए जाते हैं. टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आने को सामान्य बात माना जाता है लेकिन ओडिशा में एक बच्चे की तबीयत इतनी बिगड़ी कि उसकी जान चली गई. टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का ये मामला ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला ब्लॉक के संखा गांव की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संखा गांव निवासी बाबू सेठी 20 जुलाई को अपने तीन महीने के बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र गए थे और उसका टीकाकरण कराया था. बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई गई जो नवजात बच्चों को जीवन के लिए खतरनाक पांच बीमारियों से बचाती है. ये टीका लगाए जाने के बाद बच्चे को पल्स पोलियो ड्रॉप भी पिलाई गई थी.
बताया जाता है कि बच्चे का टीकाकरण कराने और पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद बाबू सेठी बच्चे को लेकर अपने घर लौट आए. बाबू सेठी की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक घर लौटने के बाद बच्चे को तेज बुखार आ गया. बुखार काफी अधिक था और वह लगातार रोए जा रहा था. बच्चे के पिता के मुताबिक वे समझ ही नहीं पाए कि हो क्या रहा है.
बच्चे की माता ने कहा है कि उन्हें ये डर हो गया कि टीकाकरण और इंजेक्शन में कोई गड़बड़ी हो गई है. बच्चे को लेकर वे तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं जहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उनसे ये कहा कि बच्चा दर्द की वजह से रो रहा है. मृतक अबोध की मां के मुताबिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उनसे ये भी कहा कि 48 घंटे तक बुखार रह सकता है और इस दौरान बच्चे को कोई दवा न दी जाए.
दो दिन के बाद भी जब बच्चे का बुखार ठीक नहीं हुआ तब परिजन 22 जुलाई को उसे लेकर बड़ाचना सीएचसी पहुंचे. फिर बच्चे को उपचार के लिए कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका निधन हो गया. परिजनों ने बच्चे की मौत के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. धर्मशाला थाने की पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










