
ओडिशा में भारी बारिश के बीच कई परिवारों के लिए काल बनी आकाशीय बिजली, 9 की मौत, कई घायल
AajTak
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और आश्वासन दिया है कि सरकार सभी घायलों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी.
ओडिशा के छह जिलों में शनिवार को बिजली गिरने की कई घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. इस क्षेत्र में इस वक्त भारी बारिश हो रही है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन घटनाओं में 20 अन्य लोग बाल-बाल बच गए. प्रभावित जिलों में मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, गंजम, क्योंझर और ढेंकनाल शामिल हैं.
खेत में काम कर रहे दंपति पर गिरी बिजली
मयूरभंज में, बैसिंगा पुलिस स्टेशन के तहत सिंगारापारा गांव में अपने खेत में काम कर रहे एक दंपति पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं भद्रक में, अगरपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत साहूपाड़ा गांव में बिजली गिरने से अमर सेठी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
इस बीच, क्योंझर जिले में, तेलकोई ब्लॉक के अंतर्गत गुडीकांसा गांव में बिजली गिरने से दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. बरगढ़ जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में बरपाली ब्लॉक के अंतर्गत मुनुपाली गांव में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये देगी सरकार
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और आश्वासन दिया है कि सरकार सभी घायलों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










