
ओडिशा में बड़ा हादसा... ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
AajTak
ओडिशा के क्योंझर जिले (Keonjhar) में बड़ी घटना सामने आई है. यहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ओडिशा के क्योंझर जिले (Keonjhar) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई. हादसे के बारे में पता चलते ही लोगों ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना जिले के चंपुआ इलाके की है. यहां एक परिवार के लोग कार में सवार होकर जा रहे थे. जब इनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर रिमुली बाईपास के पास पहुंची तो वहां दो ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इसमें चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: पिता की एक्सीडेंट मौत के 3 दिन बाद हुई बेटी की शादी, 'आशीर्वाद' देने पहुंचा बाज दुल्हन के सिर पर बैठा और पंगत में खाना भी खाया
आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने घटना के बारे में सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. उन्होंने बताया कि घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







