
ओडिशा: भद्रक में व्यापारी पर जानलेवा हमला, बैग लूटकर बदमाशों ने मार दी गोली
AajTak
ओडिशा के भद्रक जिले में तीन बदमाशों ने एक व्यापारी पर फायरिंग कर उसका बैग लूट लिया. व्यापारी विद्याधर पात्रा गंभीर रूप से घायल हैं और कटक के अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है. डीआईजी ने अन्य एंगल्स से भी जांच का आश्वासन दिया है.
ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यापारी को गोली मारने और लूटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बदमाशों के हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें पहले भद्रक जिला अस्पताल और फिर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घायल व्यापारी की पहचान विद्याधर पात्रा के रूप में हुई है. वो शनिवार रात अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और उनका बैग लूटकर फरार हो गए.
पुलिस ने बताया कि विद्याधर पात्रा को पहले भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
पूर्वी रेंज के डीआईजी सत्यजीत नायक ने जानकारी दी कि इस घटना की जांच तेजी से की जा रही है. शुरुआती जांच में लूटपाट को मुख्य उद्देश्य माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित एंगल्स पर भी जांच कर रही है.
घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो सबूत इकट्ठा करने का काम कर रही है. पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि बदमाशों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
प्रत्यक्षदर्शियों और आस-पास की दुकानों के मालिकों से पूछताछ भी जारी है. डीआईजी नायक ने बताया कि यह इलाका सीमा क्षेत्र में आता है, इसलिए बॉर्डर एरिया में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










