
ओडिशा: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में विस्फोट, 20 ज्यादा लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर
AajTak
पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान हादसा हो गया. चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट से कई श्रद्धालु झुलस गए हैं. वहीं, इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताते हुए घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया है.
ओडिशा के पुरी में विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 20 से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए हैं. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चंदन यात्रा उत्सव के लिए सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर पर इकट्ठा हुए थे. इसी दौरान श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आतिशबाजी कर रहा था, जिसकी एक चिंगरी पटाखों के ढेर में गिर गई. जिससे विस्फोट हो गया.
पुलिस के मुताबिक, पटाखों में विस्फोट के बाद ये भीड़ में गिर गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. वहीं, खुद को पटाखों से बचाने के लिए कुछ लोग सरोवर में कूद गए. एक डॉक्टर ने बताया कि घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है.
CM नवीन पटनायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इस घटना पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे. सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
केंद्रीय मंत्री ने भी जताया दुख
वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ. प्रभु से कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










