
ओडिशा: बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल में भर्ती
AajTak
ओडिशा के जाजपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया. परीक्षा के दौरान महाशिवरात्रि के व्रत के कारण छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. छात्रा दो परीक्षाएं दे चुकी थी और बुधवार को गणित की परीक्षा होनी थी.
ओडिशा के जाजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 10वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्ची को जन्म दिया. यह घटना बाड़ी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र की है. छात्रा मंगलवार को अपनी दूसरी परीक्षा दे रही थी, जब महाशिवरात्रि का व्रत रखने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे तुरंत बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया.
डिलीवरी के बाद छात्रा की हालत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया. फिलहाल मां और बच्ची दोनों का इलाज मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. छात्रा की परिजनों का कहना है कि वो उसके ठीक होने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे. मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है.
छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्ची को जन्म
इस मामले पर जाजपुर के एडीएम ने कहा कि लड़की परीक्षा दे रही थी और एक पेपर अभी बाकी था. डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रों को भर्ती कराया गया
बता दें, दो दिन पहले ही मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा क्षेत्र में भी एक छात्रा ने स्कूल हॉस्टल में बच्ची को जन्म दिया था. यह घटना राज्य में नाबालिग लड़कियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. वहीं, पुलिस मामलों की गहराई से जांच में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










