
ओडिशा पोस्टर विवादः BJD समर्थकों के साथ झड़प में BJP कार्यकर्ता की मौत, 7 लोग घायल
AajTak
यह खूनी झड़प गंजम जिले के खलीकोट थाना क्षेत्र में पड़ने वाले श्री कृष्णा सरनापुर गांव में बुधवार की रात हुई. इस दौरान मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में की गई है, जो गांव का ही रहने वाला था.
ओडिशा के गंजम जिले में सत्तारूढ़ बीजेडी (BJD) और भगवा पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प में एक भाजपा (BJP) कार्यकर्ता की मौत हो गई. जबकि सात लोग घायल हो गए. यह वारदात चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई. इस घटना के बाद एक बीजेडी विधायक के घर के पास खड़े कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई.
यह खूनी झड़प गंजम जिले के खलीकोट थाना क्षेत्र में पड़ने वाले श्री कृष्णा सरनापुर गांव में बुधवार की रात हुई. इस दौरान मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में की गई है, जो गांव का ही रहने वाला था.
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि घायल दिलीप कुमार पाहाना ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, झड़प एक उम्मीदवार के पोस्टर लगाने को लेकर हुई और दोनों पक्षों ने लड़ाई में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया. पुलिस अफसर ने कहा कि घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खल्लीकोट विधानसभा सीट के बीजद उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस स्टेशन के पास सड़क को जाम कर दिया. उन्होंने विधायक और दैतारी बेहरा की गिरफ्तारी की भी मांग की.
राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की निंदा की और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) निकुंज बिहारी ढल ने घटना पर चिंता व्यक्त की और जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से तुरंत शांति बहाल करने को कहा है. उन्होंने कहा कि चुनावी हिंसा को रोकने के लिए सभी उपाय किए जाने चाहिए. हालात को काबू करने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







