
ओडिशा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 8 लाख के इनामी 3 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मालकानगिरी पुलिस ने 3 महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. तीनों बड़ी नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रही थीं.
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुकमा सीमा से लगे ओड़िशा के मालकानगिरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 8 लाख के तीन खूंखार महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों छत्तीसगढ़, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश में सक्रिय रही हैं. साथ ही कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रही हैं.
तीनों खूंखार नक्सलियों को ओडिशा पुलिस ने मालकानगिरी जिले में गिरफ्तार किया. खुफिया इनपुट के आधार पर ओडिशा पुलिस ने चित्रकोंडा पुलिस थाना के अंतर्गत गुंथवाड़ा गांव के पास से तीन कट्टर माओवादियों जिनमें एक एसीएम रैंक का कैडर भी शामिल है, को गिरफ्तार किया है. तीनों पर कुल मिलाकर 8 लाख रुपये का इनाम है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गोंदिया में 7 लाख के इनामी नक्सली देवा ने किया सरेंडर, कई हमलों में था शामिल
गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के कई मामलों में शामिल रहे हैं. इसके अलावा कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल रहे हैं. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान स्वप्ना उर्फ चंद्रमा खिलो, बबीता उर्फ कमला खिलो और सुनीता खिलो के रूप में हुई है. स्वप्ना पर ओडिशा में 4 लाख रुपये का नकद इनाम था, जबकि बबीता और सुनीता पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था.
यह भी पढ़ें: नक्सली गतिविधियां छोड़ अब बनीं कॉन्स्टेबल, देखें कहानी जयमति की
डीआईजी मालकानगिरी नितिन शेखर ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों सुरक्षा बलों पर बड़े नक्सली हमले की योजना बना रही थीं. चित्रकोंडा इलाके में सूचना मिली थी कि नक्सलियों की मौजूदगी है. जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










