
ओडिशा: नगर निकाय चुनाव में BJD की प्रचंड जीत, 108 में से 95 निकायों पर किया कब्जा
AajTak
ओडिशा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब बीजेडी ने 90 फीसदी नगर निकाय में जीत हासिल की है.
ओडिशा के 108 नगर निकायों के लिए 24 मार्च को वोट डाले गए थे. नगर निकाय चुनाव के नतीजे भी आ गए हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेडी ने 108 में से 95 नगर निकायों में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. वहीं, 13 नगर निकाय में बीजेडी को हार का सामना करना पड़ा है.
ओडिशा नगर निकाय चुनाव में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने छह, कांग्रेस ने चार नगर निकायों में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है. तीन निकायों में अधिक निर्दलीय जीते हैं. ओडिशा नगर निकाय चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली दफे हुआ है जब बीजेडी को 90 फीसदी निकायों में पूर्ण बहुमत मिला है. बीजेपी 5.5 फीसदी, कांग्रेस 3.5 फीसदी निकायों में पूर्ण बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही.
बीजेडी को तीन नगर निगमों के चुनाव में भी बड़ी जीत मिली है. बीजेडी को राजधानी भुवनेश्वर के साथ ही कटक और बरहमपुर में भी बड़ी जीत मिली है. इन तीन में से दो नगर निगम भुवनेश्वर और बरहमपुर के मेयर पद पर महिलाएं निर्वाचित हुई हैं. ये दोनों महिला मेयर बीजेडी के टिकट पर निर्वाचित हुई हैं.
बता दें कि 24 मार्च को संपन्न हुए चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ था. इस चुनाव में 12 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे. इससे पहले जिला परिषद के चुनाव संपन्न हुए थे. जिला परिषद के चुनाव में भी बीजेडी को प्रचंड जीत मिली थी. बीजेडी को जिला परिषद के चुनाव में भी 90 फीसदी सीटों पर जीत मिली थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







